दिनांक 30.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मनोज कुमार, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग एवं डॉ. दीप्ति राजौरिया, सहायक-आचार्य, चर्म रोग विभाग द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति फैली गलत धारणाओं को दूर करना, इसकी समय पर पहचान, सही इलाज और रोगियों की देखभाल के बारे में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ रोग एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर इलाज शुरू करने से इसका प्रसार रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा उपलब्ध एमडीटी (मल्टी ड्रग थैरेपी) इलाज पूरी तरह निःशुल्क है और नियमित दवा लेने से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि कुष्ठ रोग के मरीज़ों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और रोगियों को सम्मानजनक जीवन देने का संकल्प समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्यों, रेजीडेनटस, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं द्वारा लिया गया।
No comment yet! You will be the first to comment.










