दिनांक-14.06.2026 को प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में अमर उजाला के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक, फिरोजाबाद, श्री मनीष असीजा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान हेतु प्रेरित किया। शिविर में कुल 45 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 40 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। रक्तकोष प्रभारी एवं एसोसिएट प्रोफेसर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, डॉ. गरिमा सिंह ने सभी रक्तदाताओं, माननीय विधायक जी, अमर उजाला परिवार तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा भविष्य में भी जन-जागरूकता एवं रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
No comment yet! You will be the first to comment.










