आज दिनांक- 10.02.2026 को प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं बाल रोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 100 शैय्या चिकित्सालय में किया गया। कार्यक्रम में डा0 राहुल पैंगोरिया, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, डा0 अवनीश कुमार, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि संक्रमण की दवाई को खाने के तरीके के बारे में बताया एवं डा0 अंकिता, सहायक-आचार्य, बाल रोग विभाग ने कृमि संक्रमण के लक्षणों के बारे में बताया। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डा0 भृमिका भट्ट, सहायक-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग ने कृमि संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा0 राहुल पैंगोरिया, सह-आचार्य, बाल रोग विभाग द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में समस्त फैकल्टी, संकाय सदस्य, रेजीडेनटस उपस्थित रहे।
No comment yet! You will be the first to comment.







