आज दिनांक 22.01.2026 को प्रधानाचार्य डॉ.(प्रो.) योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के अन्तर्गत स्वीकृत डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आधुनिक सेन्ट्रल लैब के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री मनीष असीजा जी, सदर विधायक, फिरोजाबाद रहे। इस लैब में सभी जांचे एक ही स्थान पर उपलब्ध होगीं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीक की उपलब्धता से बीमारीयों का पता जल्दी चल सकेगा एवं इससे जांच की रिर्पोट अधिक सटीक और विश्वसनीय मिलेगी। उक्त लैब का संचालन डा. नौशाद हुसैन, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डा. नीता गर्ग, विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री विभाग, डा. हरिओम शरण, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, सीनियर रेजीडेन्ट, जूनियर रेजीडेन्ट एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comment yet! You will be the first to comment.











