दिनांक 21.06.2025 ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में डॉ. (प्रो0) योगेश कुमार गोयल, प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व योग दिवस के योगा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया कालेज परिसर में किया गया। इस वर्ष का थीम ‘‘ एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग‘‘ (Yoga for one earth, One health) है। विश्व योगा दिवस कार्यक्रम में सरकार द्वारा जारी योगा प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करते हुये योग कार्यक्रम किया गया एवं विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जाने के उदद्ेश्य से सूर्य नमस्कार योग मुद्रा में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी को नियमित रूप से योग अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया एवं छात्र-छात्राओं को योगा करने से शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। इसी क्रम में सी0एम0एस0 डा0 नवीन जैन द्वारा प्रतिदिन योगा को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया। डा0 लेखा तुली, आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी, डा0 सोनाली बांदिल, सह-आचार्य, पैथोलॉजी, डा0 सौरभ तिवारी, पी0जी0 छात्र, फोरेंसिक मेडिसिन, डा0 शुभांशु, इन्टर्न द्वारा योगा पर विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन डा0 नितिन तिवारी, सह-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन द्वारा किया गया।
No comment yet! You will be the first to comment.