राष्ट्रीय वायरल हैपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक- 30.07.2024 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद में प्राधानाचार्य डा0 (प्रो0) बलवीर सिंह के मार्गदर्शन में सामान्य मेडिसिन विभाग द्वारा ‘‘ विश्व हैपेटाइटिस दिवस‘‘ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एम0बी0बी0एस0 छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सालय परिसर में हैपेटाइटिस जागरूकता रैली निकाली गयी और उससे सम्बन्धित पोस्टर बनाये गये। उक्त कार्यक्रम में सामान्य मेडिसिन विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की फैक्लटी/संकाय सदस्यों द्वारा मरीजों को हेपाटाइटिस और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुये जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्ष/संकाय सदस्य, एस0आर0, जे0आर0, एम0बी0बी0एस0 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस संगोष्ठी का आयोजन डा0 मनोज कुमार, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, डॉ. गौरव गुप्ता, सहायक-आचार्य, डा0 भूपिन्दर कुमार, सहायक-आचार्य एवं डा0 सिद्धार्थ अग्रवाल, सामान्य मेडिसिन विभाग, द्वारा किया गया।
No comment yet! You will be the first to comment.























