स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कैंपस में अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा/रावण दहन) पर्व का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय के निवासीगणों द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को सायं 6ः00 बजे से कॉलेज परिसर में किया गया। यह संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित हुआ। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. नौशाद हुसैन, डॉ. हरिओम शरण, डॉ. दिव्या, डॉ. किरण कुमारी एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. दिव्या द्वारा अत्यंत कुशलता एवं सुंदर शैली में किया गया। प्रधानाचार्य डा.योगेष कुमार गोयल द्वारा श्रीराम के आदर्शों पर विस्तृत व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने अपने संबोधन में भगवान श्री राम की भूमिका, उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भगवान श्री राम का संपूर्ण जीवन सत्य, मर्यादा, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। विजयादशमी का पर्व केवल असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव ही नहीं है, बल्कि यह हमें अपने भीतर की नकारात्मकता, अहंकार और लोभ रूपी बुराइयों का त्याग कर धर्म और मानवता के पथ पर चलने का संदेश देता है। एक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के रूप में हमारा पहला कर्तव्य समाज और रोगियों की निस्वार्थ सेवा करना है। छात्रों एवं संकाय सदस्यों के ज्ञानवर्धन हेतु रामायण के प्रसंगों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैकल्टी के बच्चों एवं अन्य नन्हें-मुन्नों ने रामायण के विभिन्न पात्रों (श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि) के रूप में सज-धजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स एवं अन्य निवासियों द्वारा रामायण के महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। सायं ढलते ही रावण के पुतले का दहन किया गया। भव्य आतिशबाजी के साथ पूरा महाविद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं बच्चों के खान-पान व मनोरंजन के लिए विशेष फूड स्टॉल्स की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति एवं निवासीगणों द्वारा सभी नवागंतुकों, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य डा.योगेष कुमार गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।














