दिनांक 16.06.2026 ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद में डॉ. (प्रो0) योगेश कुमार गोयल, प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डा0 नितिन तिवारी, सह-आचार्य, द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga For Healthy Ageing) है। प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सभी को नियमित रूप से योग अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया एवं छात्र-छात्राओं को योगा करने से शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। इसी क्रम में डा0 निशा चौधरी, सह-आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी, डा0 नितिन तिवारी, सह-आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन, ने अपने विचार व्यक्त किये। आयुष विभाग से आये महेन्द्र प्रताप सिंह, डा0 सत्यप्रकाश, डा0 जितेन्द्र कुमार, डा0 निधी एवं योगाचार्य ने भी योगा एवं उससे सम्बन्धित जानकारी साक्षा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की फैकल्टी, एस0आर0, जे0आर0, इन्टर्न, मेडिकल छात्र-छात्रायें एवं स्टाफ उपस्थित रहें।
No comment yet! You will be the first to comment.










