दिनांक- 06.06.2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद मंे उत्तर प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 06.06.2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह पूरा अभियान चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय में संचालित किया जा रहा है। पर्यावरण दिवस के विशेष उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री जी की अपील पर आधारित इस कार्यक्रम को ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम के अन्तर्गत पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां विविध पौधों का रोपण कॉलेज एवं अस्पताल परिसर, छात्रावास तथा उपलब्ध रिक्त भूमि पर स्थानीय जलवायु के अनुकूल छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण के साथ-साथ पूरे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। सक्रिय सहभागिता इस गरिमामयी कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी, चिकित्साधिकारियों, संकाय सदस्यों, प्रशासनिक कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। संरक्षण का संकल्प प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) योगेश कुमार गोयल ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए रोपित किए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके अधिकतम जीवित प्रतिशत को सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। यह विशेष वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान दिनांक 05 जून से 07 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि चिकित्सा संस्थान के परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।
उक्त कार्यक्रम का संचालन डा0 कीर्ति विश्वकर्मा, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा किया गया, जिसमें उन्होनें समस्त विभागाध्यक्षों/संकाय सदस्यों, एस0आर0, जे0आर0, एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न एवं छात्र-छात्राओं, पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ से वृक्ष लगवाये और उनकी देखभाल का प्रण दिलवाया। इस कार्यक्रम में सभी ने बड़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Planetary Program College and Hospital Campus
Posted by adminlogin / Categories Plantation
No comment yet! You will be the first to comment.









